वाराणसी स्टेडियम में करीब 90 प्रतिशत काम पूरा, जानिए कब तक होगा तैयार? (Image Source: IANS)
उत्तर प्रदेश का तीसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम वाराणसी के गंजारी में तैयार हो रहा है, जिसका निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। वाराणसी मंडल के कमिश्नर एस राजलिंगम ने सोमवार को बताया कि स्टेडियम का काम करीब 90 प्रतिशत पूरा हो गया है।
एस राजलिंगम ने पत्रकारों से कहा, "स्टेडियम में लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। अभी छत बनाने का काम थोड़ा-सा बचा है। घास का काम भी बचा है। उम्मीद है कि यह काम जुलाई तक पूरा हो जाएगा।"
गंजारी में रिंग रोड के पास शहर से 15 किलोमीटर दूरी पर बन रहे इस क्रिकेट स्टेडियम में भगवान शिव के डमरू, चंद्रमा, त्रिशूल और बेलपत्र की आकृति दिखाई देगी। इसके अलावा, स्टेडियम की सीढ़ियां बनासर के घाटों की सीढ़ियों की याद दिलाएगी। दिव्यांगो के लिए लिफ्ट की सुविधा भी होगी।