नेपाल में भारतीय दूतावास ने 26-28 जून तक काठमांडू में भारतीय दूतावास क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरा संस्करण का आयोजन किया। इसमें राजनयिक, सरकारी अधिकारी, मीडियाकर्मी, पुराने क्रिकेटर, उद्योग क्षेत्र के प्रतिनिधि और देश में रहने वाले भारतीय डायस्पोरा के सदस्य शामिल हुए। दूतावास ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
तीन दिन के इस टूर्नामेंट में नेपाल में भारतीय दूतावास, नेपाल के विदेश मंत्रालय, काठमांडू में राजनयिक समुदाय, नेपाली मीडिया, पुराने नेपाली क्रिकेटर, नेपाल सरकार के अधिकारी, औद्योगिक संस्थान और नेपाल में भारतीय समुदाय की आठ टीमों ने हिस्सा लिया।
कई कड़े मैचों के बाद, 28 जून को भारतीय दूतावास और भारतीय समुदाय के बीच हुए फाइनल के साथ खत्म हुआ। मैच के बाद, नेपाल में भारत के राजदूत, नवीन श्रीवास्तव और आयोजन साझेदार के प्रतिनिधि ने जीतने वाली टीम और शानदार प्रदर्शन करने वालों को ट्रॉफी और अवॉर्ड दिए।