नेपाल 19 से 21 नवंबर तक आईसीसी एशिया कॉन्फ्रेंस की मेजबानी करेगा। नेपाल क्रिकेट संघ (सीएएन) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस कार्यक्रम में एशिया भर के क्रिकेट प्रशासक हिस्सा लेंगे और क्षेत्र में क्रिकेट के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
आईसीसी की तरफ से आयोजित और सीएएन द्वारा प्रबंधित इस कॉन्फ्रेंस में एशिया के टेस्ट खेलने वाले देशों और एसोसिएट सदस्यों के प्रतिनिधि, तथा वैश्विक क्रिकेट समुदाय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
नेपाल क्रिकेट संघ (सीएएन) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, "अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी), क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (सीएएन) के सहयोग से, 19 से 21 नवंबर 2026 तक नेपाल में आईसीसी एशिया कॉन्फ्रेंस की मेजबानी करेगी। इस कॉन्फ्रेंस में एशिया भर के टेस्ट खेलने वाले देशों और एसोसिएट सदस्य देशों के प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समुदाय के प्रतिनिधि शामिल होंगे। वे क्रिकेट के विकास पर चर्चा करेंगे और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करेंगे।"