न्यूजीलैंड ने किया 2026-27 घरेलू शेड्यूल का ऐलान, ऑल फॉर्मेट सीरीज के लिए जाएगी भारतीय टीम (Image Source: IANS)
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने 2026-27 घरेलू अंतरराष्ट्रीय सीजन का शेड्यूल घोषित कर दिया है। इस सीजन का सबसे बड़ा आकर्षण भारत का मेगा टूर है।
भारतीय टीम अक्टूबर से दिसंबर तक न्यूजीलैंड दौरे पर आएगी। इस दौरे पर टीम इंडिया 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी। कुल 12 मैचों वाला यह दौरा न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास में किसी भी विदेशी टीम का सबसे बड़ा द्विपक्षीय दौरा होगा।
भारतीय पुरुष टीम 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक न्यूजीलैंड में रहेगी। इस दौरान पांच प्रमुख शहरों, क्राइस्टचर्च, वेलिंगटन, ऑकलैंड, हैमिल्टन और टौरंगा, में मैच आयोजित किए जाएंगे।