न्यूजीलैंड ने एकमात्र टेस्ट में आयरलैंड को पारी और 79 रन से हराया (Image Source: IANS)
न्यूजीलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट को पारी और 79 रन से जीत लिया है। कीवी टीम ने टेस्ट मैच तीसरे दिन के दूसरे सेशन में जीता।
टेस्ट मैच पर नजर डालें तो आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 490 रन बनाकर पारी घोषित की थी।
न्यूजीलैंड के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल और युवा ऑलराउंडर रचिन रवींद्र ने शतक लगाया था। ब्लंडेल ने 292 गेंद पर 3 छक्कों और 22 चौकों की मदद से 186 रन की पारी खेली थी। रवींद्र ने 194 गेंदों पर 4 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 121 रन की पारी खेली थी। डीन फॉक्सक्रॉफ्ट शतक से चूक गए। वह 129 गेंदों पर 98 रन बनाकर आउट हुए।