न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को पहली पारी में 354 रन पर समेटा, कीवी टीम को मिली 84 रन की बढ़त (Image Source: IANS)
ENG vs NZ 3rd Test :न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार, 25 जून से नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पहली पारी में बनाए गए 438 रन के आधार पर 84 रन की अहम बढ़त मिली है। इंग्लैंड की पहली पारी शनिवार (27 जून) को तीसरे सेशन में 354 रन पर सिमट गई।
इंग्लैंड की पहली पारी 88.2 ओवर में 354 रन पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने सर्वाधिक 113 रन की पारी खेली। 99 गेंदों पर खेली गई इस पारी में डकेट ने 19 चौके लगाए थे। इसके अलावा जैकब बेथेल ने 74 रन की पारी खेली थी। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 179 रन की साझेदारी की थी। डकेट और बेथेल के अलावा हैरी ब्रूक ने 58 रन बनाए।
न्यूजीलैंड के लिए नाथन स्मिथ ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। विल ओ ओ'रूर्की और जकारी फोल्कस ने 3-3 विकेट लिए।