भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर के पास इतिहास रचने का मौका होगा।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 102 मैचों में 149 विकेट लिए हैं। चौथे टी20 में सिर्फ 1 विकेट लेते ही उनके अंतरराष्ट्रीय टी20 विकेटों की संख्या 150 हो जाएगी और ऐसा करने वाले वह भारत के पहले गेंदबाज होंगे। अर्शदीप अंतरराष्ट्रीय टी20 में 150 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के दूसरे तेज गेंदबाज भी बनेंगे। अर्शदीप से पहले बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। रहमान के नाम 130 मैचों में 163 विकेट हैं।
न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर को भी अपने 150 अंतरराष्ट्रीय टी20 विकेट पूरे करने के लिए 1 विकेट चाहिए। शुक्रवार को होने वाले मुकाबले में 1 विकेट लेते ही वह ये उपलब्धि हासिल कर लेंगे। सेंटनर के पास अंतरराष्ट्रीय टी20 में 150 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के पहले स्पिनर बनने का भी अवसर है। सेंटनर के नाम फिलहाल 141 मैचों में 149 विकेट हैं।