न्यूजीलैंड दिलदार देश, मेजर ध्यानचंद, रचिन, सोढ़ी और पटेल को मिला सम्मान: पीएम मोदी (Image Source: IANS)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने न्यूजीलैंड दौरे के दौरान शुक्रवार को ऑकलैंड में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड को ऐसा देश बताया, जहां दूसरे राष्ट्र से संबंधित प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जाता है और उसे अवसर दिया जाता है। उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल के क्षेत्र में साझेदारी पर भी जोर दिया।
पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड और वहां के लोगों को दिलदार बताते हुए कहा कि यहां प्रतिभाओं का सम्मान किया जाता है। इस दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले भारतीय मूल के रचिन रवींद्र, ईश सोढ़ी, एजाज पटेल का नाम लिया।
रवींद्र, सोढ़ी और पटेल फिलहाल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम में किसी-न-किसी फॉर्मेट का हिस्सा हैं।