न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के बाकी 3 मैचों के लिए अपने तेज गेंदबाजी कॉम्बिनेशन में बदलाव किया है। मैट हेनरी सीरीज के बाकी तीन मैचों से तो लॉकी फर्ग्यूसन तीसरे मैच में नहीं खेलेंगे।
पांच टी20 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से आगे चल रही है। इसके बाद दोनों टीमों को 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इसी वजह से वर्कलोड मैनेजमेंट प्रोग्राम के तहत कई खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा आराम दिया जा सकता है।
हेनरी, जो पहले दो टी20 मैचों में खेले थे, 4 नवंबर को पहले वनडे से पहले ऑकलैंड में वनडे टीम से जुड़ने से पहले क्राइस्टचर्च में ही रहेंगे। इस तेज गेंदबाज ने दूसरे टी20 में सिर्फ दो ओवर फेंके और पिंडली में अकड़न के कारण मैदान से बाहर चले गए। फर्ग्यूसन मंगलवार के तीसरे टी20 के लिए टीम के साथ वेलिंगटन नहीं जाएंगे। उन्हें रविवार को ऑकलैंड जाना है और चौथे और पांचवें मैच के लिए प्लेइंग ग्रुप में वापस आना है। चौथे और पांचवें मैच ऑकलैंड और हैमिल्टन में खेले जाएंगे।