न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ रविवार को हैमिल्टन स्थित सेडन पार्क में खेले गए टी20 सीरीज के पांचवें और अंतिम मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज की। भारत के खिलाफ 192 रनों के लक्ष्य को कीवी टीम ने 18 ओवरों में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने कुछ रिकॉर्ड्स भी बनाए।
यह न्यूजीलैंड पुरुष क्रिकेट टीम का टी20 फॉर्मेट में तीसरा सबसे सफल रन चेज था। इस टीम ने साल 2012 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 201 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था। साल 2023 में कीवी टीम ने रावलपिंडी में पाकिस्तान के विरुद्ध 194 रनों का लक्ष्य हासिल किया था।
एक ओर, भारत ने यह सीरीज गंवाई, तो दूसरी तरफ द्विपक्षीय सीरीज में सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में न्यूजीलैंड की बराबरी पर कर ली। न्यूजीलैंड ने इसी साल भारत में द्विपक्षीय सीरीज के दौरान 116 छक्के लगाए थे, जिसके बाद भारत ने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर पांच मुकाबलों की इस सीरीज में इतने ही छक्के जड़े। इस लिस्ट में ऑस्ट्रिया शीर्ष पर है, जिसने साल 2026 में जर्मनी में 132 छक्के जमाए थे, जबकि इंग्लैंड की टीम साल 2023 में वेस्टइंडीज में 120 छक्के लगा चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2025 में वेस्टइंडीज में द्विपक्षीय सीरीज के दौरान 117 छक्के जड़े थे।