अगले 12 महीने बेहद मुश्किल, 2023 वाली सफलता दोहराने का मौका: कैमरन ग्रीन (Image Source: IANS)
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने कहा है कि बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में पहला टेस्ट गंवाने के बाद अपने ऐतिहासिक 2023 कैंपेन से प्रेरणा ले सकती है। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट शनिवार से शुरू हो रहा है।
बांग्लादेश सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके बाद वनडे विश्व कप 2027 खेला जाना है।
ग्रीन ने गुरुवार को मैके में कहा, "ये 12 महीने सच में बहुत मुश्किल होने वाले हैं। हमारे तीन सबसे मुश्किल विदेशी दौरे आने वाले हैं, दक्षिण अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड, साथ ही विश्व कप भी, इसलिए यह इस ग्रुप के लिए थोड़ा मुश्किल है, लेकिन रोमांचक भी है। 2023 में हमारा शेड्यूल काफी मिलता-जुलता था और यह साल वाकई सफल रहा था, इसलिए हम भी यही उम्मीद कर रहे हैं।"