भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम शुक्रवार को बे ओवल में खेले गए वनडे सीरीज के चौथे मैच को न्यूजीलैंड के हाथों 244 रन से गंवा बैठी। 334 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया महज 89 रन सिमट गई, जिसके बाद भारत के कार्यवाहक कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि नई गेंद के साथ मैट हेनरी की सटीक गेंदबाजी ही दोनों टीमों के बीच हार-जीत का मुख्य अंतर रही।
हेनरी ने भारतीय पारी के पहले ही ओवर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को आउट कर दिया। इस तेज गेंदबाज ने अपने मैच में 9.4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 27 रन देकर 6 विकेट झटके।
मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में श्रेयस अय्यर ने कहा, "हमने देखा कि पहली और दूसरी पारी की पिच में काफी अंतर था, लेकिन हेनरी की तारीफ करनी होगी, उन्होंने पहली ही गेंद से बिल्कुल सही जगह पर गेंदबाजी की। मुझे लगता है कि उनकी गेंदबाजी शानदार थी।"