दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच इयान बेल ने कहा कि रविवार शाम को ईडन गार्डन्स में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए टीम का जोश हाई है। बेल ने माना कि लगातार अच्छा प्रदर्शन न कर पाना उनके इस सीजन के अभियान की सबसे बड़ी कमी रही है।
बेल ने मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हमारे कुछ दिन खराब रहे हैं, लेकिन कल खिलाड़ियों ने बहुत अच्छी ट्रेनिंग की। सबका जोश हाई है। जाहिर है, केकेआर के खिलाफ बड़ा मैच है। हम इस समय अपनी तरफ से सब कुछ कर रहे हैं - ट्रेनिंग और तैयारी - सिर्फ अपना अगला मैच जीतने के लिए। मुझे लगता है कि यही सबसे जरूरी बात है। कल जीत हासिल करने के लिए हमें सही सोच और रवैये के साथ मैदान पर उतरना होगा।"
उन्होंने कहा, "टीम के अंदर का माहौल बहुत शानदार है। खासकर खिलाड़ियों के बीच, कुछ ऐसे बेहतरीन लोग हैं जो अच्छे और बुरे, हर दौर में एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं।"