भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को गाले में खेले गए पहले टेस्ट में 165 रन से हरा दिया। भारत की इस जीत के हीरो युवा खिलाड़ी देवदत्त पड्डिकल और मानव सुथार रहे। इसके अलावा अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी शानदार प्रदर्शन किया। पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा जडेजा के प्रदर्शन को सराहा है।
अश्विन ने अपने युट्यूब चैनल पर जडेजा और सुथार पर बात करते हुए कहा कि दोनों बिल्कुल अलग तरह के गेंदबाज हैं। सुथार की ताकत उनके हाथों में बॉल रोटेशन है। जडेजा विकेटों पर बॉलिंग करेंगे और अपनी स्टॉक बॉल से आपको नियंत्रण देते हैं। मुझे लगता है कि जडेजा अब उतने अटैकिंग स्पिनर नहीं रहे। वह अपने अनुभव की वजह से ज्यादा प्रभावी हैं। यह बुरी बात नहीं है।
पूर्व भारतीय स्पिनर ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की।