अब फरवरी में होगी आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी, इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी और टी20 वर्ल्ड कप क्वालिफिकेश (Image Source: IANS)
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सोमवार को पहली आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2027 के शेड्यूल में एक बड़ा बदलाव किया। अब यह टूर्नामेंट जून-जुलाई के बजाय 14-28 फरवरी 2027 तक होगा।
यह फैसला दुनियाभर में महिला क्रिकेट को मजबूत करने के कई उपायों का हिस्सा है। बोर्ड ने एक नई विमेंस इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी को भी मंजूरी दी और आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए क्वालिफिकेशन पाथवे तय किया।
विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी फरवरी में शुरू होगी, जिससे इंटरनेशनल कैलेंडर में एक नई विंडो मिलेगी। इस बदलाव से शेड्यूलिंग में मदद मिलने और टूर्नामेंट के लिए बेहतर हालात सुनिश्चित होने की उम्मीद है।