ODI WC: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के युवा खिलाड़ियों के पास एमएस धोनी से सीखकर आगे बढ़ने का मौका है।
इरफान पठान ने जियोहॉस्टार पर कहा, "धोनी एक बार फिर मैदान पर और मैदान के बाहर दोनों जगह योगदान देने के लिए तैयार दिख रहे हैं। टीम युवाओं की तरफ बढ़ रही है लेकिन ड्रेसिंग रूम में पूर्व कप्तान का असर अगली पीढ़ी के लीडर्स को गाइड करने में अहम साबित हो सकता है।"
पठान ने कहा, "जैसे ही आईपीएल आएगा, हम महेंद्र सिंह धोनी को फिर से देखना शुरू कर देंगे। वह इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं, और बहुत फिट भी दिख रहे हैं। हमने उन्हें सालों तक जिम्मेदारी लेते देखा है, लेकिन मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे और रुतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों को कमान सौंपी जाए। युवाओं के लिए एमएस धोनी के अनुभव से सीखना और उनके साथ खिलाड़ियों को आगे ले जाना जरूरी होगा।"