हरियाणा स्थित नूंह जिले में पहली बार बॉक्स क्रिकेट और फुटबॉल बॉक्स का प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है। शुक्रवार को इसका उद्घाटन डीसी अखिल पिलानी ने पुन्हाना के एनडीएम पब्लिक स्कूल गोधोला रोड पर किया, जिसमें खेल प्रेमियों सहित चंद्रकला खरबंदा अध्यक्ष एनडीएम समिति और उनसे जुड़े निदेशक प्रभारी शामिल रहे, साथ ही जिले के कई वरिष्ठ क्रिकेटर और खेल प्रेमी भी मौजूद रहे।
इस मौके पर डीसी अखिल पिलानी ने पांच मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप देकर भी सम्मानित किया। मेवात के पुन्हाना में चंद्रकला खरबंदा अध्यक्ष एनडीएम समिति के माध्यम से एनडीएम पब्लिक स्कूल गोधोला रोड में इस इनडोर गेम्स को बढ़ावा देने के लिए पहली बार बॉक्स क्रिकेट और फुटबॉल बॉक्स सेंटर का शुभारंभ किया गया है, ऐसा मेवात में पहली बार है।
उद्घाटन समारोह के दौरान डीसी अखिल पिलानी ने बताया कि एनडीएम स्कूल पुन्हाना में शुक्रवार को एक इनडोर स्टेडियम का शुभारंभ हुआ है, जिसमें बॉक्स क्रिकेट और फुटबॉल खेली जा सकती है। यह बहुत अच्छी पहल है, मेवात में पहली बार इस तरह की अच्छी सकारात्मक पहल की गई है।