जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज विश्व कप तैयारी का अहम हिस्सा: मेहदी हसन मिराज (Image Source: IANS)
बांग्लादेश के लिए जिम्बाब्वे दौरा अब तक कठिन रहा है। जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 85 रन से हार का सामना करना पड़ा था। टेस्ट में मिली हार को भूलते हुए बांग्लादेश अब तीन वनडे मैचों की सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के लिए तैयार है। पहला वनडे हरारे में सोमवार को खेला जाना है।
बांग्लादेश के वनडे कप्तान मेहदी हसन मिराज ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "हम टेस्ट मैच में अच्छा नहीं खेले, लेकिन अब वो पुरानी बात है। हम अब वनडे सीरीज पर अपना पूरा ध्यान लगाए हुए हैं।"
उन्होंने कहा, "पिछले चार टेस्ट मैचों में हमने अपने हालात में अच्छा प्रदर्शन किया था। इन हालात में यह थोड़ा मुश्किल है और वे अपने हालात में बहुत अच्छी टीम हैं। टेस्ट मैचों में कभी-कभी हो सकता है।"