T20 World Cup: स्टेफनी टेलर का नाबाद शतक पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज के काम नहीं आ सका। वार्नर पार्क में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने 103 रन से दमदार जीत दर्ज करते हुए तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली। सीरीज के शेष मुकाबले 29 मार्च और 2 अप्रैल को खेले जाने हैं।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.5 ओवरों में 341 रन पर सिमट गई। जॉर्जिया वोल और फोएबे लिचफील्ड की सलामी जोड़ी ने 10.3 ओवरों में 75 रन की साझेदारी की। वोल 32 गेंदों में 1 छक्के और 7 चौकों की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुईं।
इसके बाद लिचफील्ड ने एलिस पेरी के साथ दूसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 166 के स्कोर तक पहुंचाया। पेरी 46 गेंदों में 44 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। उनकी इस पारी में 3 चौके शामिल रहे। लिचफील्ड ने 72 गेंदों पर 11 बाउंड्री के साथ 77 रन टीम के खाते में जोड़े।