Indian Premier League: पूर्व भारतीय क्रिकेट वीरेंद्र सहवाग ने खिलाड़ियों को सलाह दी है कि वह आईपीएल 2026 के दौरान आलोचकों के बारे में अजिंक्य रहाणे की 'जलन' वाली टिप्पणी के जवाब में बेवजह टकराव से बचें। सहवाग ने सुझाव दिया है कि इस तरह की बहस में पड़ने का कोई खास मतलब नहीं है, खासकर तब जब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) पर सभी की नजरें ज्यादा टिकी हुई हैं, क्योंकि इस सीजन में उनकी शुरुआत बिना किसी जीत के हुई है।
अंजिक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने अब तक 3 में से 2 मैच गंवाए हैं, जबकि एक मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा। इस बीच रहाणे ने 3 पारियों में 148.21 की स्ट्राइक रेट के साथ 83 रन बनाए हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के विरुद्ध 67 रन बनाए। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 8 रन की पारी खेली। पंजाब किंग्स के विरुद्ध बारिश से रद्द हुए मैच में रहाणे ने नाबाद 8 रन जुटाए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब रहाणे से उनकी स्ट्राइक रेट के बारे में पूछा गया, तो वह नाराज दिखे। उन्होंने जवाब देते हुए आलोचकों को 'जलनखोर' कहा। उनका यह तीखा अंदाज चर्चा का विषय बन गया, जो उनके आम तौर पर शांत और संयमित व्यक्तित्व से बिल्कुल अलग था।