Kolkata: ICC Men's T20 World Cup 2026 - England vs Italy (Image Source: IANS)
T20 World Cup: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-1 खेला जाना है, जिसे जीतने वाली टीम 8 मार्च को खेले जाने वाले फाइनल मैच का टिकट हासिल करेगी।
ईडन गार्डन्स में टी20 मैच के दौरान अब तक सिर्फ 3 पारियों में 200 का आंकड़ा छुआ गया है। ये तीनों मैच विश्व कप में ही खेले गए थे। आइए, इन मुकाबलों के बारे में जानते हैं।
स्कॉटलैंड बनाम इटली: 9 फरवरी 2026 को स्कॉटलैंड ने ग्रुप-सी के मुकाबले में इटली के खिलाफ 4 विकेट खोकर 207 रन बनाए।