Adelaide: India vs Australia 2nd ODI Match (Image Source: IANS)
ODI Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 32 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें सिर्फ 4 ही बल्लेबाज शतकीय पारी खेल सके। इनमें एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसने 2 बार यह कारनामा किया। आइए, लिस्ट में शामिल सभी शतकवीरों के बारे में जानते हैं।
ग्लेन मैक्सवेल : इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट में 2 शतक जमाए हैं। दोनों ही बार मैक्सवेल नाबाद रहे।
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 27 फरवरी 2019 को बेंगलुरु में टीम इंडिया के विरुद्ध 55 गेंदो में 113 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान मैक्सवेल के बल्ले से 7 चौके और 9 छक्के निकले।