Fifa World Cup 2022,Argentina,Lionel Messi, (Image Source: IANS)
Fifa World Cup: 'फीफा वर्ल्ड कप' में अब तक कुल 22 संस्करण का आयोजन हुआ है। सिर्फ 7 ही ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने इस विश्व कप में 100 गोल के आंकड़े को छुआ। आइए, फीफा वर्ल्ड कप में गोल का शतक लगाने वाले इन देशों के बारे में जानते हैं।
ब्राजील: फीफा वर्ल्ड कप के सभी 22 संस्करण में उतरने वाले इस इकलौते देश ने अब तक कुल 114 मैच खेले हैं, जिसमें 237 गोल दागे। ब्राजील सर्वाधिक पांच खिताब जीतने वाला देश है। ब्राजील ने साल 1958, 1962, 1970, 1994 और 2002 में यह खिताब जीता था। इस दौरान दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो नजारियो ने सर्वाधिक 15 गोल दागे।
जर्मनी: इस देश ने 20 बार फीफा वर्ल्ड कप खेला, जिसके 112 मुकाबलों में 232 गोल दागे। साल 1954, 1974, 1990 और 2014 में फीफा वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाले इस देश के लिए मिरोस्लाव क्लोज ने सर्वाधिक 16 गोल किए हैं।