विमेंस टी20 इतिहास में सिर्फ तीसरी बार, भारत के खिलाफ बांग्लादेशी बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदा (Image Source: IANS)
शोभना मोस्तरी और जुएरिया फिरदौस की जोड़ी ने भारत के खिलाफ विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 23वें मैच में 51 रन की साझेदारी की। यह टी20 क्रिकेट में भारतीय महिला टीम के खिलाफ बांग्लादेश की तरफ से तीसरी अर्धशतकीय साझेदारी रही।
साल 2018 में भारतीय टीम के खिलाफ फरगना हक और रुमाना अहमद की जोड़ी ने कुआलालंपुर में नाबाद 93 रन की साझेदारी की थी, जिसके बाद रितु मोनी और शोरिफा खातून की जोड़ी ने साल 2024 में सिलहट के मैदान पर विमेन इन ब्लू के खिलाफ 57 रन जुटाए थे।
गुरुवार को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में शोभना मोस्तरी और जुएरिया फिरदौस की जोड़ी ने उस समय दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 51 रन जुटाए, जब बांग्लादेशी टीम दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर दिलारा अख्तर का विकेट गंवा चुकी थी। उस समय तक टीम के खाते में सिर्फ 8 रन ही जुड़ सके थे।