Ahmedabad: T20 World Cup Final - India vs New Zealand (1st Innings) (Image Source: IANS)
T20 World Cup Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में भारत और न्यूजीलैंड ने मिलकर 414 रन बनाए। ऐसा दूसरी बार था, जब टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में 400 से ज्यादा रन बने।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। टीम इंडिया की इस पारी में संजू सैमसन ने सर्वाधिक 89 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 52 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, ईशान किशन ने 54 रन जुटाए।
इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवरों में 159 रन पर सिमट गई। मेहमान टीम के लिए टिम सीफर्ट ने 26 गेंदों में 52 रन, जबकि कप्तान मिचेल सेंटनर ने 43 रन टीम के खाते में जोड़े। भारत ने 96 रन से मुकाबला जीतकर वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ भारत तीन बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाला पहला देश बना।