अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगभग दो दशक तक श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने के बाद पूर्व कप्तान शशिकला सिरिवर्धने नई भूमिका निभा रही हैं। वह विक्टोरिया के प्लेंटी वैली क्रिकेट क्लब में युवा खिलाड़ियों के साथ काम कर रही हैं और एक पूर्णकालिक कोच के रूप में अपने सफर की शुरुआत कर चुकी हैं।
एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी से कोच बनने के सफर में वह मेलबर्न के उत्तरी उपनगरों में पहुंची हैं, जहां यह पूर्व ऑलराउंडर महिला क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी को तैयार करने पर ध्यान दे रही हैं। इससे पहले वह खेलने के साथ-साथ नेतृत्व और कोचिंग की जिम्मेदारियां भी निभाती रही हैं, लेकिन 2026-27 का सीजन उनके करियर का पहला ऐसा अभियान है, जो पूरी तरह से कोचिंग को समर्पित है।
सिरिवर्धने ने 'क्रिकेट डॉट कॉम एयू' को बताया, "मैं विक्टोरिया के प्लेंटी वैली क्रिकेट क्लब में महिला टीमों की कोच हूं। पूरी तरह से कोच के तौर पर यह मेरा पहला साल है। पिछले साल मैं कप्तान-कोच थी, इसलिए यह पहला सीजन है जब मैं खेल नहीं रही हूं।"