भारत को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। भारतीय कप्तान अय्यर ने खराब गेंदबाजी को हार की वजह माना है।
मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा, "मुझे लगता है कि हम शुरू में अपनी गेंदबाजी में थोड़े पीछे रह गए। पावरप्ले, खासकर तीसरे ओवर में, उन्हें वहां से मोमेंटम मिला। कुछ गेंदबाजों ने कोशिश की, लेकिन मुझे लगता है कि ग्लेन ने जबरदस्त पारी खेली। कुछ जबरदस्त शॉट, जो बहुत अच्छे थे। उन्हें शाबाशी देता हूं। वह पूरी सीरीज में लगातार अच्छा खेल रहे हैं। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।"
अय्यर ने रविवार को होने वाले पांचवें टी20 को लेकर कहा, "मुझे लगता है कि यह देखना जरूरी है कि हैमिल्टन में आकर और बस एक दिन की छुट्टी के बाद हम असल में कहां वापसी कर सकते हैं। इसलिए निजी तौर पर मुझे लगता है कि हम शायद ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जा सकते हैं और विश्लेषण कर सकते हैं। अगले गेम में हम अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलने की कोशिश करेंगे।"