विश्व कप में अभी हमारा सफर लंबा है, हमें अगले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा: फातिमा सना (Image Source: IANS)
पाकिस्तान को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को भारत के हाथों 64 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा है। शर्मनाक हार के बाद कप्तान फातिमा सना ने स्वीकार किया है कि उनकी टीम को आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
एजबेस्टन में मुकाबला गंवाने के बाद पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने कहा, "मुझे लगता है कि यह बेहद निराशाजनक रहा, खासकर बल्लेबाजी के लिहाज से। हमें अगले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा, क्योंकि विश्व कप में अभी हमारा सफर लंबा है।"
16.3 ओवरों के खेल तक भारत का स्कोर 123/5 था। इसके बाद टीम इंडिया ने 20 ओवरों के खेल तक 6 विकेट खोकर 170 रन बना लिए।