Australia Vs South Africa: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 12 जून से होगी, जिससे पहले साउथ अफ्रीकी टीम 15 मार्च से न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेगी। साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोलवार्ड के अनुसार, न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज का प्रत्येक मैच टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के तौर पर है।
दोनों देशों की महिला टीमें 15-25 मार्च के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेंगी। इसके बाद 29 मार्च से 4 अप्रैल के बीच दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। यह सभी मैच न्यूजीलैंड की सरजमीं पर खेले जाने हैं।
टी20 सीरीज की पूर्व संध्या पर लौरा वोलवार्ड ने कहा, "यह बहुत बढ़िया है। मुझे लगता है कि जब हम यहां हैं, तो हमें कुछ और मैच भी खेलने चाहिए, खासकर तब जब वर्ल्ड कप बिल्कुल करीब है। जाहिर है, हमारा मुख्य फोकस यही है कि हम जितना हो सके, उतना टी20 क्रिकेट खेलें। पांच मुकाबलों की सीरीज आपको कुछ नई चीजें आजमाने का मौका भी देती है। आपके पास इतने मैच होते हैं कि आप अपनी रणनीति में यहां-वहां कुछ छोटे-मोटे बदलाव कर सकें। यह एक बहुत अच्छी पहल है। उम्मीद है कि हम यह सीरीज जीतेंगे।"