मुंबई इंडियंस के खिलाफ हमारे मिडिल ऑर्डर की पोल खुल गई, GT के बल्लेबाज कोच मैथ्यू हेडन (Image Source: IANS)
Gujarat Titans: आईपीएल 2026 में सोमवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ हुए मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) की बल्लेबाजी एक्सपोज हो गई। जीटी के बारे में कहा जाता है कि उनकी सफलता उनके टॉप-3 की सफलता पर निर्भर है। एमआई के खिलाफ उनका टॉप-3 फ्लॉप रहा और टीम को 99 रन से हार का सामना करना पड़ा।
जीटी के मध्यक्रम की असफलता को बल्लेबाजी कोच मैथ्यू हेडन ने भी माना।
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैथ्यू हेडन ने कहा, "आज मिडिल ऑर्डर की पोल खुल गई। टॉप-ऑर्डर की नाकामी ने बाकियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं। पावरप्ले की बात यह है कि आप वहां से जीत नहीं सकते, खासकर रन चेज में, लेकिन आप हार जरूर सकते हैं। हमने इसे पावरप्ले में ही गंवा दिया।