RCB Victory Celebrations: साल 2025 समाप्ति की ओर है। क्रिकेट की दुनिया के लिए यह साल काफी यादगार रहा। भारतीय टीम ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीती। दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीत कर 27 साल से चला आ रहा आईसीसी खिताब का इंतजार तोड़ा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना पहला विश्व कप जीता। इन अच्छी यादों के अलावा कुछ विवाद भी हैं जिनके लिए साल 2025 याद किया जाएगा। आइए क्रिकेट की दुनिया से जुड़े साल के पांच बड़े विवादों पर नजर डालते हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान में होना था। बीसीसीआई के विरोध की वजह से टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में पाकिस्तान और दुबई में खेला गया। यह साल का सबसे विवादित विषय था जिसने चर्चा बटोरी।
आरसीबी आईपीएल 2025 का खिताब जीती। यह टीम का पहला आईपीएल खिताब था। चिन्नास्वामी स्टेडियम में खिताब का जश्न मनाने के लिए टीम और फैंस जुटे थे। इसी बीच भगदड़ में स्टेडियम के पास 11 लोगों की मौत हो गई। इस घटना ने न सिर्फ जीत का जश्न फीका किया बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे दुखदाई घटनाओं में से एक बन गई।