Dubai: Asia Cup 2025 Final- IND vs PAK (Image Source: IANS)
Asia Cup: साल 2025 में क्रिकेट जगत में कई बड़े रिकॉर्ड्स बने। इस दौरान कई खिलाड़ियों ने शोहरत हासिल की, जबकि कुछ नामी खिलाड़ियों का प्रदर्शन औसत से भी नीचे रहा। आइए, ऐसे कुछ चुनिंदा विदेशी खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो इस साल टी20 फॉर्मेट में अपने खराब प्रदर्शन से फैंस को निराश कर गए।
सईम अयूब: पाकिस्तानी खिलाड़ी ने इस साल कुल 29 टी20 मुकाबले खेले, जिसमें महज 20.75 की औसत के साथ बल्लेबाजी की। इस दौरान सईम ने महज 581 रन बनाए। यह खिलाड़ी 7 बार 'डक' पर आउट हुआ। इस पूरे वर्ष सईम सिर्फ 4 ही अर्धशतक लगा सके हैं।
बाबर आजम: पाकिस्तानी बल्लेबाज ने इस साल 8 मैच खेले, जिसमें 34.33 की औसत के साथ कुल 206 रन बनाए। इस दौरान बाबर 3 बार अपना खाता तक नहीं खोल सके। इस वर्ष बाबर ने 0, 11*, 68, 0, 16, 74, 0 और 37 रन की पारी खेली।