Colombo: ICC Men's T20 World Cup 2026 - India vs Pakistan (Second Innings) (Image Source: IANS)
T20 World Cup: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनिस ने रविवार को कोलंबो में टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज मैच में भारत के हाथों पाकिस्तान की हार पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि भारत के 175 रन बनाने के बाद कहीं न कहीं पाकिस्तान की हार तय हो गई थी।
मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए वकार यूनिस ने पाकिस्तान द्वारा की गई गलतियों का जिक्र भी किया।
यूनिस ने कहा, "पाकिस्तान पहली पारी में मैच हार गया था। 175 रन पाकिस्तान की पहुंच से बाहर थे। अगर भारत ने 175 के बजाय 140 या 150 रन बनाए होते, तो पाकिस्तान के लिए चीजें अलग हो सकती थीं। हम हमेशा से जानते थे कि पाकिस्तान की बैटिंग अच्छी नहीं है।"