Mohsin Naqvi Awaits Trophy Presentation: पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की शुरुआत 26 मार्च से होने जा रही है, लेकिन खाड़ी युद्ध के बीच पेट्रोल जैसे संसाधनों को बचाने के लिए इसे सिर्फ दो ही वेन्यू पर खेला जाएगा। इस बीच दर्शकों के लिए स्टेडियम के दरवाजे बंद रहेंगे। इसकी जानकारी रविवार को पाकिस्तान क्रिकेट के प्रमुख मोहसिन नकवी ने दी है।
यह फैसला आठ फ्रेंचाइजी के साथ एक लंबी बैठक और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ परामर्श के बाद लिया गया है। लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नकवी ने कहा, "पाकिस्तान सुपर लीग अपने तय कार्यक्रम के अनुसार 26 मार्च को शुरू होगा, क्योंकि हमें इसकी विश्वसनीयता बनाए रखनी है। इसे बाद में आयोजित करने के लिए कोई और समय उपलब्ध नहीं था।"
नकवी ने कहा, "मैं पेशावर के उन फैंस से माफी मांगता हूं, जिन्हें पहली बार पीएसएल मैच देखने का मौका मिलने वाला था, और मुझे उम्मीद है कि अगली बार उन्हें और अधिक मैच देखने को मिलेंगे।"