Dubai: Asia Cup 2025 Final- IND vs PAK (Image Source: IANS)
Asia Cup: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी सरकार की सलाह पर बांग्लादेश क्रिकेट के समर्थन में टी20 विश्व कप 2026 में भारत के साथ 15 फरवरी को प्रस्तावित मैच का बहिष्कार करने का फैसला लिया था। लगातार बदलते घटनाक्रमों के बीच पाकिस्तान भारत के खिलाफ न खेलने के अपने फैसले से पलट सकता है। 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के खिलाफ मैच होने की संभावना पूरी तरह बढ़ गई है।
भारत-पाकिस्तान मैच को अंतिम रूप देने के लिए अंतिम दौर की बैठक चल रही है।
पीसीबी के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि बैठक चल रही है, और इस बात की 99 प्रतिशत संभावना है कि भारत-पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को होगा।