पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को बताया कि पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम जुलाई में श्रीलंका का दौरा करेगी। इस दौरे पर छह मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज खेली जाएगी। श्रीलंका दौरे पर पाकिस्तान टीम 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी।
पीसीबी ने बताया कि सभी मैच हंबनटोटा के महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। वनडे मैच 23, 25 और 28 जुलाई को खेले जाएंगे। मैच आईसीसी महिला चैंपियनशिप 2025-29 चक्र का हिस्सा हैं।
पाकिस्तान अभी 6 मैचों में 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। टीम ने चार मैच जीते हैं। न्यूजीलैंड 13 अंकों के साथ तालिका में सबसे आगे है। कीवी टीम ने पाकिस्तान से तीन मैच ज्यादा खेले हैं। वहीं, श्रीलंका छह मैचों में आठ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। उन्होंने भी चार मैच जीते हैं। नेट रन रेट में अंतर के कारण श्रीलंका पाकिस्तान से पीछे है।