रॉबिन्सन-टंग के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजों का सरेंडर, इंग्लैंड ने एक पारी और 103 रनों से जीता पहला टे (Image Source: IANS)
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 103 रनों से हराया। लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में दूसरी पारी में पाकिस्तान की पूरी टीम महज 135 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
पाकिस्तान द्वारा पहली पारी में बनाए गए 171 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने 409 रन बनाए और 238 रनों की विशाल बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और अजान अवैस सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि इमाम-उल-हक बिना खाता खोले आउट हुए।
अब्दुल्ला शफीक का बल्ला भी दूसरी पारी में खामोश रहा और वह महज 15 रन बनाकर आउट हुए। शान मसूद 29 रन बनाने के बाद जोश टंग का शिकार बने।