पाकिस्तानी क्रिकेटर Nida Dar ने प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी का ऐलान किया (Image Source: IANS)
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान निदा डार ने क्रिकेट से अनिश्चितकालीन विराम लेने के बाद पेशेवर क्रिकेट में वापसी की है। निदा ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी वापसी की घोषणा की है।
पाकिस्तान के लिए 272 मैच खेल चुकीं बॉलिंग ऑलराउंडर निदा डार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "खुद पर ध्यान देने और अपनी ताकत वापस पाने के लिए समय निकालने के बाद, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं वापस आ गई हूं और एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए उपलब्ध हूं।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने, कड़ी मेहनत करने और जब भी टीम को मेरी जरूरत हो, योगदान देने के लिए तैयार हूं। इस सफर में मेरा साथ देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद।"