ENG vs PAK 3rd Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन के मैदान पर खेला जा रहा है। पाकिस्तान की पूरी टीम दूसरी पारी में 449 रन बनाकर ऑलआउट हुई। पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 130 रनों का लक्ष्य रखा है।
इंग्लैंड के खिलाफ इस पूरी टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के बल्लेबाज दूसरी पारी में पहली बार फॉर्म में दिखाई दिए। सैमय अयूब और अब्दुल्ला शफीक के बिना खाता खोले पवेलियन लौटने के बाद अजान अवैस और शान मसूद ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 125 रन जोड़े। अजान 59 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शान मसूद ने कप्तान बाबर आजम संग मिलकर चौथे विकेट के लिए 89 रन जोड़े।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन के मैदान पर खेला जा रहा है। पाकिस्तान की पूरी टीम दूसरी पारी में 449 रन बनाकर ऑलआउट हुई। पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 130 रनों का लक्ष्य रखा है।