ऋषभ पंत इन दिनों खराब दौर से गुजर रहे हैं। आईपीएल 2026 में भी पंत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया है। भारत के पूर्व खिलाड़ी और सिलेक्टर देवांग गांधी का मानना है कि पंत भारत के अब तक के सबसे बेस्ट विकेटकीपर-बल्लेबाज रहे हैं।
देवांग गांधी ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा पंत का बचाव करते हुए कहा कि सिलेक्टर्स भी उनकी काबिलियत को जानते हैं और इसी कारण उन्हें मौका दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, "देखिए, सच कहूं तो, ऋषभ को कप्तानी इसलिए मिली क्योंकि शुभमन घायल हो गए थे। वह उपकप्तान थे। उनका इंग्लैंड दौरा शानदार रहा था। बदकिस्मती से, उस चोट की वजह से वह पूरी सीरीज नहीं खेल सके। आईपीएल का यह सीजन उनके लिए काफी खराब रहा। मुझे लगता है कि सिलेक्टर्स उन्हें देख रहे हैं कि वह बतौर बल्लेबाज खुद की खोई हुई फॉर्म को हासिल कर लें।
पूर्व सिलेक्टर ने आगे कहा, "ऐसा इसलिए है क्योंकि हम जानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में वह कितने असरदार खिलाड़ी हैं। अपनी बैटिंग से उन्होंने अकेले ही हमें इतने सारे मैच जिताए हैं। इसी वजह से अगर वह उस लय को फिर से पा सकते हैं, तो मुझे लगता है कि सिलेक्टर्स यही देख रहे हैं, क्योंकि हमेशा हमें बड़ी पिक्चर देखनी होती है। कभी-कभी यह एक मुश्किल फैसला होता है, लेकिन यह खेल के बड़े हित के लिए होता है।"