पीसीबी ने फातिमा सना को श्रीलंका टी20 सीरीज की जगह विमेंस हंड्रेड में खेलने की अनुमति दी (Image Source: IANS)
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना को श्रीलंका दौरे के टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से बाहर रहने की अनुमति दी है। पीसीबी ने फातिमा को श्रीलंका को टी20 सीरीज खेलने की जगह इंग्लैंड में होने वाले 'विमेंस हंड्रेड टूर्नामेंट' खेलने की अनुमति दी है।
फातिमा सना 'विमेंस हंड्रेड' में बर्मिंघम फीनिक्स का हिस्सा हैं। वह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में खेलेंगी। वनडे सीरीज आईसीसी विमेंस चैंपियनशिप का हिस्सा है।
21 जुलाई से शुरू होने वाले हंड्रेड के शुरुआती दो मुकाबलों में सना उपलब्ध नहीं रहेंगी। श्रीलंका के खिलाफ 28 जुलाई को वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद वह हंबनटोटा से सीधे इंग्लैंड रवाना होंगी और टूर्नामेंट के बाकी मैचों में बर्मिंघम फीनिक्स के लिए खेलेंगी।