शादाब खान से खफा PCB, पूर्व खिलाड़ियों को लेकर गलत बयान देने पर चेताया: रिपोर्ट (Image Source: IANS)
T20 World Cup: एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शादाब खान को मैच के बाद पूर्व खिलाड़ियों का मजाक उड़ाने पर नाराजगी जताई है। इसी के साथ बोर्ड ने ऑलराउंडर को मौजूदा वर्ल्ड कप के दौरान अपनी भाषा का ध्यान रखने की सलाह दी है।
शादाब ने टीम में उनके सिलेक्शन पर सवाल पूछने वाले अलग-अलग टेलीविजन चैनल्स पर बैठे पूर्व स्टार्स द्वारा की गई आलोचना का जवाब दिया था।
बुधवार को कोलंबो में नामीबिया पर पाकिस्तान की 102 रन की जीत के दौरान शादाब खान ने 36 रन बनाने के साथ 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। शादाब ने कहा, "पूर्व क्रिकेटर्स की अपनी राय होती है। वे (पूर्व खिलाड़ी) लीजेंड थे, लेकिन वे भी वह हासिल नहीं कर सके जो हमने किया है। हमने वर्ल्ड कप में भारत को हराया है।"