विमेंस आंध्र प्रीमियर लीग (डब्ल्यूएपीएल) को शनिवार को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया। इस मौके पर भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज भी मौजूद रहीं। मिताली ने कहा कि इस तरह की लीग से ग्रामीण इलाकों से आने वाली खिलाड़ियों को बड़े सपने देखने और अच्छे स्तर की क्रिकेट खेलने का मौका मिलता है।
मिताली राज ने पत्रकारों संग बातचीत करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि एसीए (आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन) के लिए आंध्र विमेंस प्रीमियर लीग की बोली लगाना और चार टीमें हासिल करना एक बहुत बड़ा और अहम पड़ाव है। यह एक बड़ी कामयाबी है क्योंकि एसीए काफी समय से महिला क्रिकेट को बढ़ावा दे रहा है। हमने देखा है कि पिछले दो वर्षों में, वे एक ऐसी एसोसिएशन के तौर पर उभरे हैं जो अपनी महिला टीमों के लिए पूरी तरह से महिला स्टाफ रखने पर जोर देते हैं – चाहे वह सीनियर टीम हो, अंडर-23, अंडर-19 या अंडर-15 टीम। वे जिला स्तर के खिलाड़ियों के लिए भी बहुत सारे मैच आयोजित करने की कोशिश कर रहे हैं।"