100 फर्स्ट-क्लास मैच खेलना एक बड़ी उपलब्धि: मोहम्मद शमी (100 फर्स्ट-क्लास मैच खेलना एक बड़ी उपलब्धि: मोहम्मद शमी)
भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी घरेलू क्रिकेट में हर फॉर्मेट में सक्रिय हैं। हाल ही में दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ उन्होंने ईस्ट जोन के लिए शानदार गेंदबाजी की। ईस्ट जोन दलीप ट्रॉफी चैंपियन बनी है।
दलीप ट्रॉफी फाइनल मोहम्मद शमी के करियर का 100वां प्रथम श्रेणी मुकाबला था। शमी ने इस उपलब्धि को बेहद खास बताया है।
बीसीसीआई डोमेस्टिक द्वारा एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में शमी ने कहा, "100वां मैच हमेशा खास होता है, चाहे आप शतक बनाएं और पहली बार बल्ला उठाएं या आप 100 मैच खेलें, यह एक बहुत लंबा सफर है, एक लंबा त्याग है और आपकी जिंदगी का एक लक्ष्य है।"