पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान Steve Waugh को भेंट की 20 साल पुरानी तस्वीर (Image Source: IANS)
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान शुक्रवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेट की दुनिया के महानतम कप्तानों में से एक स्टीव वॉ से मुलाकात की और उन्हें एक बेहद पुरानी तस्वीर उपहार स्वरूप भेंट की।
प्रधानमंत्री ने स्टीव वॉ को 20 साल पुरानी तस्वीर भेंट की। ये तस्वीर उस समय की है, जब स्टीव वॉ गुजरात दौरे पर थे और उस समय नरेंद्र मोदी इस राज्य के मुख्यमंत्री थे।
पीएम मोदी ने 20 साल पुरानी इस यादगार तस्वीर को फ्रेम कराकर स्टीव वॉ को भेंट की। मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस कार्यक्रम के दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी उपस्थित थे। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान स्टीव वॉ के नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा भी की।