भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का संभावित शेड्यूल सामने आया, अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे मुकाबले (Image Source: IANS)
भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। यह पहला मौका होगा, जब अफगानिस्तान टी20 में भारत की मेजबानी भारत में ही करेगी। इस सीरीज की संभावित शेड्यूल सामने आई है।
क्रिकइन्फो के मुताबिक, भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज अरुण जेटली स्टेडियम में 13, 15 और 17 सितंबर को हो सकती है। मैचों की तारीखों का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
यह पहला मौका है, जब कोई टीम भारतीय जमीन पर भारत की मेजबानी करेगी। अफगानिस्तान कुछ समय से भारत में ही अपने घरेलू मैच खेल रहा है। अफगानिस्तान ने अपने घरेलू मैच लखनऊ, देहरादून और ग्रेटर नोएडा में खेले हैं, लेकिन इन मैचों में कोई मैच भारत के खिलाफ नहीं था।