T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप-2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है, जिसे जीतने वाली टीम 8 मार्च को खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। सेमीफाइनल मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को लेकर अपनी राय व्यक्त की है।
भारत के 25 वर्षीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस विश्व कप की शुरुआती तीन पारियों में खाता नहीं खोल सके थे। इसके बाद उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 रन, जिम्बाब्वे के विरुद्ध 55 रन और वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 रन की पारी खेली।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन का मानना है कि अभिषेक शर्मा पर दबाव कम होना चाहिए, ताकि वह अपना स्वाभाविक खेल दिखा सकें। उन्होंने कहा, "अभिषेक शर्मा को आक्रामक खेल को बदलने की जरूरत नहीं है। अभिषेक पर दबाव कम होना चाहिए ताकि वह अपना स्वाभाविक खेल दिखा सकें। अक्षर पटेल के निचले क्रम में होने से टीम को एक सुरक्षा कवच मिलता है।"