प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने आवास पर भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी पत्नी और बच्चे से मुलाकात की। पीएम ने इस मुलाकात की एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा की है।
पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है। उस वीडियो में वह सूर्यकुमार यादव, उनकी पत्नी देविशा शेट्टी और उनके साथ आए बच्चों से मिलते और बात करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में पूर्व कप्तान के साथ आई एक नन्ही बच्ची के सुनाए एक भजन पर पीएम मोदी मंत्रमुग्ध दिख रहे हैं। वीडियो में सूर्यकुमार यादव की मई में जन्मी बेटी रिधिमा की भी झलक मिली है। प्रधानमंत्री सूर्यकुमार यादव की बेटी को पुचकारते हुए नजर आ रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर कैप्शन में लिखा, "दिवाली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है। इससे दिवाली का माहौल और भी पवित्र और दिव्य हो गया है।"