भारत और आयरलैंड के बीच रविवार को सीरीज का दूसरा और आखिरी टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। दूसरे टी20 में भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में दो युवा खिलाड़ियों प्रिंस यादव और सूर्यांश शेड्गे को मौका दिया है।
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज करने वाले प्रिंस यादव को तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में मौका दिया गया है। प्रिंस को डेब्यू कैप दिग्गज ऑलराउंडर शिवम दुबे ने सौंपी। प्रिंस का कैप नंबर 121 है।
वहीं, सूर्यांश शेड्गे को संजू सैमसन ने डेब्यू कैप सौंपी। शेड्गे का किसी भी फॉर्मेट में यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच है। उन्हें 120 नंबर कैप मिली। सूर्यांश को विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने डेब्यू कैप सौंपी। सूर्यांश पूर्व में घोषित टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन नितीश कुमार रेड्डी के इंजरी की वजह से बाहर होने के बाद सूर्यांश को उनकी जगह मौका दिया गया और अब उन्हें डेब्यू भी कराया जा चुका है।