क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) बोर्ड ने बिग बैश लीग (बीबीएल) में निजी निवेश की आधिकारिक अनुमति दे दी है। इस प्रक्रिया की शुरुआत मेलबर्न रेनेगेड्स की बिक्री प्रक्रिया से शुरू होगी।
सीए ने मंगलवार को घोषणा की कि वो रेनेगेड्स में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए निजी मालिकों से बोलियां मंगाएगा, ताकि क्लब 2027-28 विमेंस बीबीएल और बीबीएल सीजन नए मालिकाना हक में खेल सके। बिक्री प्रक्रिया से आगामी विमेंस बीबीएल और बीबीएल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। रेनेगेड्स को सीए केयरटेकर मोड में चलाएगा।
सीए ने एक बयान में कहा, "इस सेल्फ-डिटरमिनेशन मॉडल के साथ आगे बढ़ने का फैसला ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट के सभी पहलुओं के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इससे समुदाय, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रास्तों और एलीट क्रिकेट के लिए फंडिंग बढ़ेगी। टेस्ट क्रिकेट की अहमियत को बचाया जाएगा। हमारी नेशनल टीमों और बिग बैश लीग में सबसे अच्छे खिलाड़ियों को विकसित करना जारी रखा जाएगा। हमारे ब्रांड, फैन एंगेजमेंट और कमर्शियल ताकत को बढ़ाया जाएगा।"